- 1.11 लाख करोड़ का बजट ध्वनिमत से पारित
- विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
- बजट सत्र में सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धिया
- कई मुद्दों से गरमाया सदन, बाहर विपक्ष ने दिया धरना
देहरादून। पांच दिवसीय बजट सत्र पर सदन में चर्चा के साथ आधी रात सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सरकार ने एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पारित किया। इसके साथ ही चर्चा के दौरान जहां सत्ता पक्ष ने बजट को विकसित उत्तराखंड 2047 के संकल्प और सभी वर्गों को पूरा करने वाला बताया। वहीं, विपक्ष ने इसे निराशाजनक बताते हुए कहा कि इसमें आमजन के लिए कुछ नहीं है।
बता दें कि विधानसभा सत्र के पहले दिन वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 111703.21 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बजट के आकार में 10.41 प्रतिशत की वृ( की गई है। सरकार को नए वित्तीय वर्ष में 111703.21 करोड़ का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है। इसमें 67525.77 करोड़ राजस्व प्राप्तियों व 42617.35 करोड़ पूंजीगत प्राप्तियों का योगदान शामिल होगा। कर मुक्त बजट में राजस्व घाटे का अनुमान नहीं है। वही, 12579.70 करोड़ राजकोषीय घाटा होने का अनुमान लगाया गया है।
बजट सत्र में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट और 12 विधेयकों को पारित किए गए। दौरान विधानसभा को 50 अल्प सूचित प्रश्न प्राप्त हुए और तारांकित प्रश्न 545 प्राप्त हुए। विधानसभा सत्र के दौरान 291 प्रश्नों के उत्तर दिए गए। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान चार अध्यादेशों को मंजूरी दी गई।




