Home News Posts उत्तराखंड दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने गिफ्ट...

दूल्हे ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने गिफ्ट किया मुकदमा

0
512

हरिद्वार। अपनी शादी मे हर्ष फायर करना दूल्हे को भारी पड़ गया। वीडियों वायरल होने पर पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लाईसेंसी रायफल जब्त कर ली है।
बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया में शादी समारोह में राइफल से हर्ष फायरिंग का वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को मामले में जाँच कर कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी दूल्हे हारुन खान पुत्र बाबर खान निवासी मोहल्ला कोटरावान के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए लाइसेंस व रायफल जब्त कर ली गयी है। जिसके लायसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here