नाचते—नाचते गिरे मशहूर ‘गरबा किंग’, हार्ट अटैक से हुई मौत

0
437

पूणे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि गरबा खेलते हुए एक शख्स को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। मृतक मशहूर गरबा किंग अशोक माली बताये जा रहे है।
देशभर में नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान गरबा का उत्साह चरम पर है। ऐेसे में गरबा किंग के नाम से मशहूर अशोक माली को पुणे में गरबा खेलते समय हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई। यह घटना न केवल चौंकाने वाली है बल्कि उनके प्रशंसकों और गरबा प्रेमियों के लिए बेहद दुखद है। बता दें कि अशोक माली, जिन्हें गरबा खेल में महारत हासिल थी, पुणे में एक बड़े गरबा आयोजन में शामिल होने गए थे। सोमवार रात वह अपने बेटे भावेश के साथ गरबा खेल रहे थे। अचानक उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ और वे गिर पड़े। यह सब इतनी तेजी से हुआ कि वहां मौजूद लोगों को पहले तो कुछ समझ में नहीं आया। जब अशोक माली जमीन पर गिर गए तो लोग दौड़कर उनके पास गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अशोक माली की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अशोक माली की गरबा खेलते हुए गिरने और लाइव मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अशोक माली न केवल पुणे में, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में गरबा किंग के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने अपनी जिंदगी गरबा और डांडिया को समर्पित कर दी थी। हर साल नवरात्रि के दौरान, वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते और अपने गरबा कौशल से लोगों को प्रभावित करते थे। उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here