मुख्यमंत्री ने भाजपा मुख्यालय में फहराया पार्टी का झंडा

0
299

भाजपा का लक्ष्य एक भारत श्रेष्ठ भारतः धामी

कार्यकर्ताओं ने पहुंचाया शून्य से शिखर तक
जीत निरंतर और जीत का अंतर बढ़ाने का आह्वान
पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

देहरादून। विकल्प रहित संकल्प और सबका साथ—सबका विश्वास व सबके विकास के मूल मंत्र के साथ भाजपा निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। भारतीय जनता पार्टी को तिल से पहाड़ बनाने में उनके कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की है मैं आज उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने पार्टी को देश ही नहीं विश्व की नंबर वन राजनीतिक पार्टी बनाया है।
यह बात आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण करने के बाद कहीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट है। पहले राष्ट्र उसके बाद पार्टी और उसके बाद व्यक्ति। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य एक भारत श्रेष्ठ भारत का जो लक्ष्य है उसे पूरा करने के लिए हमें निरंतर काम करने की जरूरत है। जब तक सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक नहीं पहुंचता है इस लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने आज पार्टी के 43वें स्थापना दिवस पर मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि निरंतर जीत का जो क्रम जारी है हमें केवल इसे बनाए हुए ही नहीं रखना है बल्कि जीत के अंतर को निरंतर बढ़ाने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में हमें एक तिहाई अंतर नहीं दो तिहाई अंतर से जीत दर्ज करनी है जिसके लिए कार्यकर्ताओं को और अधिक मेहनत से काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उनकी सरकार द्वारा जो अनेक विकास कार्य एक साल में किए गए हैं उनसे प्रदेश की जनता के बीच पार्टी की छवि और अधिक सुधरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ द्वारा भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने जो शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है वह 1 दिन का सफर नहीं है। उन्होंने जनसंघ से लेकर पीएम मोदी तक के सफर के बारे में बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के उच्च आदर्शों और अटल बिहारी वाजपेई तथा लालकृष्ण आडवाणी जैसे कुशल राजनीतिज्ञो के संघर्ष से ही पार्टी ने आज यह मुकाम हासिल किया है कि 1984 में 2 संसदीय सीट जीतने वाली भाजपा आज 300 के पार जा चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृतित्व व व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारत को आने वाले कल का भविष्य मान रहा है। भाजपा द्वारा आज अपने 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी दूून से लेकर जिला व ब्लॉक स्तर तक ही नहीं बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here