Home News Posts उत्तराखंड मुख्यमंत्री के पास 35 विभाग !

मुख्यमंत्री के पास 35 विभाग !

0
408
  • 23 मार्च के बाद कभी भी हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
  • समय—काल परिस्थिति के अनुकूल होगा सब कुछः धामी

नई दिल्ली/देहरादून। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद के इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की तैयारियां जोर—शोर से चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसे लेकर आज पार्टी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात करने जा रहे हैं। आज अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन उन्होंने इस मुद्दे पर पत्रकारों से कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां नियम कानून के अनुरूप सारे फैसले किए जाते हैं। समय के साथ सब कुछ आगे बढ़ रहा है, जो कुछ भी होगा आपको बताया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में अब उनके सहित सिर्फ सात मंत्री ही बचे हैं। जबकि 5 मंत्रियों के पद खाली हो चुके हैं, यही नहीं चंदन रामदास के निधन और अब मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा के बाद मुख्यमंत्री धामी के पास 35 विभागों की जिम्मेदारी आ गई है। उनके पास पहले 23 विभाग थे जबकि चंदन रामदास के निधन के बाद छह विभाग और प्रेमचंद के छह विभाग और जुड़ गए हैं। जिससे कुल 35 प्रमुख विभागों के काम खुद सीएम को ही देखना पड़ रहा है। सरकारी कामकाज को तेजी से आगे बढ़ाने में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसीलिए अब मंत्रिमंडल का विस्तार जरूरी हो गया है।
मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि पार्टी के सभी काम संवैधानिक तरीके से होते हैं, इसलिए इसमें थोड़ा समय लग रहा है। लेकिन समय—काल और परिस्थितियों के अनुरूप काम चल रहा है तथा जल्द ही इसकी जानकारी आप सभी को हो जाएगी। मंत्रिमंडल विस्तार की इस प्रक्रिया में कम से कम दो—दो मंत्री दोनों ही मंडलो से जोड़े जाने की बात सामने आई है। वही नए चेहरों के साथ—साथ तजुर्बेकार लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की कवायद चल रही है। मुख्यमंत्री से मिले संकेतों के अनुसार 23 मार्च जब उनके नेतृत्व वाली सरकार के 3 साल पूरे होने जा रहे हैं इसके उपलक्ष्य में कुछ भव्य कार्यक्रम किए जाने तय है। इसके बाद किसी भी दिन मंत्रिमंडल का विस्तारीकरण किया जा सकता है। चर्चा इस बात की भी है कि कम से कम एक अधिकतम दो मंत्रियों की छुटृी भी इस फेरबदल में हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो 6 से 7 नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकेगी। जिसमें जातीय तथा क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना भी जरूरी होगा। मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली से लौटने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मंत्रिमंडल फेर बदल कब होने वाला है। हां यह तय है कि फेर बदल जरूर होगा और जल्द होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here