Home News Posts उत्तराखंड मुख्य सचिव ने किया सचिवालय में फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारम्भ

मुख्य सचिव ने किया सचिवालय में फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारम्भ

0
397

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने सचिवालय में फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभाराम्भ किया।
आज यहां मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे। सचिवालय कार्मिकों को ससमय कार्यस्थल पर ही बेहतरीन फिजियोथेरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास प्रशसनीय पहल है। मुख्य सचिव ने इस पहल के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की सराहना की। इस अवसर पर सचिव डा. आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डा. सुनिता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा. आशुतोष स्याणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डा. मनोज शर्मा, चिकित्साधिकारी डा. विमलेश जोशी, डा. रविन्द्र सिंह राणा, उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के सभी पदाधिकारी एवं सचिवालय के कार्मिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here