Home News Posts उत्तराखंड सिंचाई विभाग कार्यालय में लटका मिला कर्मचारी का शव

सिंचाई विभाग कार्यालय में लटका मिला कर्मचारी का शव

0
559

हरिद्वार। विगत दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटके मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अर्जुन (30) पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संस्थान रुड़की में कार्यरत हैं। बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी कार्यालय में थी। लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचे वही दो दिन की कार्यालय में भी छुटृी थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। आज कार्यालय में उसका शव सीढियों में लटका मिला। किसी कर्मचारी ने उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना कार्यालय के उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक के परिजनों और कुछ कार्यालय कर्मचारियों की माने तो कार्यालय के आसपास जुएं और शराब के खेल ने पांव पसारे हुए है जिसके दलदल में कुछ कर्मचारी धंसे हुए है। परिजनों के अनुसार अर्जुन भी इसी कारण कर्जे में दबा हुआ था और इस हादसे के पीछे यह वजह हो तो बड़ी बात नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here