Home News Posts खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, एक की मौत एक गंभीर घायल

खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, एक की मौत एक गंभीर घायल

0
373

अल्मोड़ा। भतरोजखान क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित करते हुए इस हादसे की जानकारी दी गयी। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे के वक्त वाहन में दो लोग सवार थे। स्थानीय लोगों और जिला पुलिस की मदद से घायल सुरेश कुमार पुत्र बहादुर राम, निवासी दिल्ली को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं, मोहित कुमार पुत्र चंदन राम, निवासी तिमली, अल्मोड़ा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टीम ने मृतक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और उसे जिला पुलिस के सुपुर्द किया। साथ ही, घटनास्थल पर पूरी सर्चिंग की गई ताकि किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की संभावना को पूरी तरह खंगाला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here