Home ताजा ख़बर सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 4 आतंकवादियों को मार गिराया

सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 4 आतंकवादियों को मार गिराया

0
1009

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के शोपियां के जैनापोरा इलाके के बडीगाम में आज गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां के ज़ैनापोरा इलाके के बडीगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने उन पर गोलीबारी कर दी. बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हुई।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने इस साल एक जनवरी से अब तक कुल 53 आतंकवादियों को ढेर किया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान 42 आतंकवादियों को मार ग‍िराया है , जबक‍ि 71 आतंकवादियों को पकड़ा गया है और तीन चरमपंथियों ने आत्मसमर्पण किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here