Home राष्ट्रीय Himachal Pradesh खाई में गिरी सूमो, चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत

खाई में गिरी सूमो, चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत

0
670

मंडी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक टाटा सूमो वाहन के खाई में गिर जाने से जहंा चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी है वहीं 6 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतकों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, मंडी और शिमला मार्ग पर यह हादसा आज सुबह लगभग 11 बजे पेश आया है। बताया जा रहा है कि महिला मंडल की सदस्य सूमों में सवार होकर जा रही थी। इस दौरान अलसिंडी में एक मोड़ से गाड़ी नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चार महिलाओं और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोगों को सुन्नी अस्पताल भेजा गया है। सुन्नी से करीब 15 किमी दूर यह हादसा हुआ है। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
गौरतलब है कि मंडी जिले में 72 घंटे में यह दूसरा बड़ा हादसा हुआ है। इससे पहले करवाचौथ के दिन बुधवार को मंडी के कोटली के पास बड़ा हादसा हुआ था। यहां पर शादी से लौट रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here