Home News Posts असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद

असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद

0
273


नई दिल्ली। असम में फाइटर जेट सुखोई-30 एमकेआई विमान के क्रैश होने से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आयी है। विमान क्रैश में वायुसेना के 2 पायलटों की मौत हो गई है। आईएएफ स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हुई है।भारतीय वायुसेना ने मृत पायलट को लेकर शोक संवेदना व्यक्त की है। भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को बताया कि असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटना में दो पायलटों की मौत हो गई। ट्रेनिंग के दौरान विमान गुरुवार शाम को जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लगभग 60 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुख की घड़ी में भारतीय वायु सेना के सभी जवान शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।
गुवाहाटी में रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि विमान का मलबा शुक्रवार को मिला। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायु सेना की सर्च और रेस्क्यू टीम ने नागरिक और पुलिस प्रशासन तथा ग्रामीणों की सहायता से घटनास्थल तक पैदल चलकर लगभग 1 बजे मलबा खोज निकाला। इससे पहले, अधिकारियों ने बताया था कि जोरहाट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान लापता हो गया। उन्होंने बताया था कि रूसी मूल के इस विमान से शाम 7:42 बजे संपर्क टूट गया था। सुखोई-30 एमकेआई दो सीटों वाला लंबी दूरी का मल्टीरोल लड़ाकू विमान है, जिसे रूस की विमान निर्माता कंपनी सुखोई ने विकसित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here