Home News Posts उत्तराखंड मॉल की छत पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, पांच गिरफ्तार

मॉल की छत पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, पांच गिरफ्तार

0
685

हरिद्वार। देहरादून में युवकों को कार व बाइक से स्टंट करना भारी पड़ गया है। एक मॉल की छत पर कुछ युवकों ने हुड़दंग मचाया, इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने 5 युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना जोगीवाला के निकट मॉल ऑफ देहरादून की है। जहां मॉल की छत पर कुछ युवक कार व बाइक से स्टंट कर रहे थे। अपने—अपने वाहनों पर सवार युवक एक्सीलेटर देकर गाड़ी से धुआं निकाल रहे थे। इसी के साथ ही हुड़दंग मचा रहे थे। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मॉल प्रबंधन स्टाफ से घटना की जानकारी जुटाई। बताया गया कि रैली कार समूह ने कैफे में लंच का कार्यक्रम में आयोजित की थी। जबकि छत का उपयोग केवल पार्किंग के लिए दिया गया था। लेकिन कुछ युवकों ने मोटरसाइकिल एवं कार से धुआं निकाला। जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं जन असुविधा हुई। इस मामले की जानकारी पर पुलिस ने मॉल प्रबंधन और आयोजकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना हो की चेतावनी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here