Home News Posts उत्तराखंड लिव इन में रही छात्रा की हुई संदिग्ध मौत

लिव इन में रही छात्रा की हुई संदिग्ध मौत

0
455
  • यूसीसी पोर्टल में नहीं कराया था रजिस्ट्रेशन, परिजनों को भी नहीं थी इसकी जानकारी

    देहरादून। लिव—इन में देहरादून में रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा की कुछ दिन पहले प्री—मेच्योर डिलीवरी हुई थी। मृतक लड़की और उसके लिव इन पार्टनर ने यूसीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया था और न ही उनके परिजनों को दोनों के साथ रहने के बारे में कोई जानकारी थी।
    जानकारी के अनुसार खटीमा की रहने वाली छात्रा देहरादून के सुभाष नगर स्थित एक विश्वविघालय से बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। वह खटीमा निवासी युवक के साथ लिव—इन में रह रही थी। छात्र भी इसी यूनिवर्सिटी से बीएससी न्यूट्रीशन साइंस की पढ़ाई कर चुका है। पुलिस के अनुसार युवती गर्भवती थी। कुछ दिन पहले उसने आठ महीने के गर्भ पर बच्चे को जन्म दिया था। उसकी सिजेरियन प्री—मेच्योर डिलीवरी हुई थी। नवजात शिशु को को एनआईसीयू में रखा गया है। बताया जा रहा है कि रविवार को उसकी ज्यादा बिगड़ गई। प्रेमी उसे अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बीते रोज पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरा।
    वहीं बेटी की मौत की खबर मिलते ही खटीमा से उसके परिजन भी देहरादून पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। लिव इन में रह रहे युवक और छात्रा ने यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच पता लगा कि दोनों ने अपने परिजनों को भी एक दूसरे के साथ रहने की जानकारी नहीं दी हुई थी। छात्रा जब डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई तब उसके परिजनों को पता लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here