Home News Posts उत्तराखंड सांप्रदायिक तनाव में चले लाठी—डंडे, आठ घायल

सांप्रदायिक तनाव में चले लाठी—डंडे, आठ घायल

0
488

हरिद्वार। घर के बाहर खड़ी बाइक को हटाने के चलते क्षेत्र में साम्प्रदायिक तनाव हो गया। जिसमें जमकर लाठी डंडे चलने के कारण दोनोे पक्षों के आठ लोग घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहंुच कर स्थिति नियंत्रण में ले ली है साथ ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
मामला मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव का है। जानकारी के अनुसार बुधवार को गांव के दो समुदाय के लोगों के बीच एक घर के बाहर खड़ी बाइक हटाने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय तो मामला शांत हो गया था, लेकिन बीती देर रात इनमें दोबारा कहा—सुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से लाठी—डंडो के चलने के साथ—साथ पथराव व फायरिंग भी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया साथ ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here