Home News Posts उत्तराखंड हेरोईन व चरस तस्करी में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

हेरोईन व चरस तस्करी में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

0
285

पिथौरागढ़। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशा तस्करी में लिप्त दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 23.84 ग्राम हेरोईन 2.76 ग्राम चरस व 11 हजार रूपये की नगदी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव द्वारा बताया गया कि बीते रोज एसओजी पिथौरागढ़ टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग नगर क्षेत्र पिथौरागढ़ में नशे का कारोबार कर रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी टीम द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश देकर दो महिलाओं सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। जिनके पास से 23.84 ग्राम हेरोईन, 2.76 ग्राम चरस एवं 11,260 रूपये की नगदी बरामद हुई है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम राजेन्द्र सिंह पुत्र होशियार सिंह, निवासी कनालीछीना, पिथौरागढ़, दीपक सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी पिथौरागढ़, मीनाक्षी वर्मा भण्डारी पत्नी सूरज सिंह भण्डारी, निवासी धर्मशाला लाइन, पिथौरागढ़ व भव्या सहदेव पत्नी सागर सोराडी, निवासी धर्मशाला लाइन, पिथौरागढ़ बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहंा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here