Home News Posts उत्तराखंड पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

पार्किंग विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

0
10

देहरादून/हरिद्वार। देहरादून जिले के रायवाला स्थित हरिपुर कला में वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने कथित तौर पर रिवॉल्वर से चार राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और भाई—बहन बाल—बाल बच गए। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बीती रात करीब 10 बजे हरिपुर कला के इंटर कॉलेज रोड की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवम लिंगवाल पुत्र नंदलाल ने रायवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि धर्मपाल उर्फ मुन्ना उनके घर के सामने पहुंचा और वहां खड़ी मोटरसाइकिल तथा पड़ोसी की कार को लात मारने लगा। इसके बाद आरोपी वाहन हटाने को लेकर गाली—गलौज करने लगा। शिकायत के अनुसार, जब शिवम और उनके परिजनों ने आरोपी के व्यवहार का विरोध किया तो वह भड़क गया। आरोप है कि उसने रिवॉल्वर निकालकर मौके पर मौजूद लोगों की ओर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने एक के बाद एक चार राउंड गोली चलाई। इस दौरान गोली एक कार में जा लगी, जबकि वहां मौजूद भाई—बहन किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।
फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा—तफरी मच गई। लोग घबराकर अपने घरों में चले गए। कुछ स्थानीय लोगों ने घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। सूचना मिलने पर रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक कोतवाली में मौजूद रहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आज सुबह आरोपी के खिलाफ जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गयी। जिस पर पुलिस टीम ने एक सूचना के आधार पर आरोपी धर्मपाल उर्फ मुन्ना (45) पुत्र प्रेम सिंह, निवासी इंटर कॉलेज रोड, हरिपुर कला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई लाइसेंसी रिवॉल्वर और चार खोखे कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here