Home News Posts उत्तराखंड सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को 14 दिन की जेल

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को 14 दिन की जेल

0
228

नैनीताल। सोशल मीडिया पर दिए गए विवादित और आपत्तिजनक बयानों के चलते इंफ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। न्यायालय में पेश किये जाने के बाद यह आदेश पारित किया गया है।
बता दें कि ज्योति अधिकारी पर कुमाऊं की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं। आरोपों के अनुसार, उन्होंने सार्वजनिक मंच और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए कुमाऊं की महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, साथ ही लोक देवताओं को फर्जी बताकर उनकी आस्था पर सवाल खड़े किए। इसके अलावा, खुलेआम दराती लहराने का वीडियो भी सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। गुरुवार शाम मुखानी थाना पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता जूही चुफाल की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के आधार पर ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि इन बयानों से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और कानून—व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई थी, जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल ज्योति अधिकारी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। जानकारी के अनुसार,आज उनके वकील कोर्ट में बेल के लिए कोशिश कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here