अमेरिका में बवंडर से अब तक 26 लोगों की मौत

0
309


वाशिंगटन। अमेरिका में एक बार फिर विनाशकारी तूफान और बवंडर ने विनाशलीला रचाई है। अमेरिका के दक्षिण और दक्षिण मध्य व पश्चिमी इलाकों में शुक्रवार और शनिवार तड़के भयंकर बवंडर आया। इस बवंडर में अब तक 26 लोगों की जान चली गई है। यही नहीं इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका के अरकंसास, इलिनोइस में बवंडर ने जमकर तबाही मचाई। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार दक्षिणी अमेरिका के अरकंसास राज्य के कई हिस्सों में इस बवंडर में हवा की गति इतनी तेज थी कि भारी वाहन भी हवा में उड़ने लगे। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बवंडर के कारण घर, दुकानें तब तबाह हो गई हैें। इससे कारोबार को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ इन इलाकों में रहने वाले लोगों के घर भी टूट फूट गए हैं। इस कारण इलाकों के पूरे बुनियादी ढांचे को जबर्दस्त क्षति पहुंची है। हालात यह हो गए कि खराब मौसम और भयानक बवंडर के बीच अरकंसास के गवर्नर ने शुक्रवार दोपहर आपातकाल की घोषणा कर दी थी। अधिकारियों ने बताया कि बवंडर और विनाशकारी तूफान के कारण नॉर्थ लिटिल रॉक में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही व्यान में दो लोग मारे गए। लिटिल रॉक के मेयर फ्रैंक स्कॉट जूनियर ने कहा कि वहां कम से कम 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here