पंजाब के शिक्षा मंत्री को सांप ने काटा

0
261

अमृतसर। पंजाब एक बार फिर बाढ़ की चपेट में है। प्रदेश के 7 जिलों के 89 गांव बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, रोपड, तरनतारन, फिरोजपुर और गुरदासपुर में बाढ़ का असर ज्यादा दिखाई दे रहा है।
रोपड़ जिले में प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अचानक एक सांप ने उन्हें काट लिया।
शिक्षा मंत्री ने खुद ट्वीट करते हुए इस घटना की जानकारी दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘भगवान की कृपा और लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं अब ठीक हूं। जहर का असर कम हो रहा है, और मेरा रक्त परीक्षण भी सामान्य आया है। आपको बता दें कि जहर की वजह से शिक्षा मंत्री के पैर में सूजन आ गई थी. हालांकि अब स्थिति ठीक है।आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने भी उनसे मुलाकात की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here