Home News Posts उत्तराखंड 12 लाख की चरस सहित तस्कर दबोचा

12 लाख की चरस सहित तस्कर दबोचा

0
251
  • पहाड़ो से चरस लाकर करता था मैदानी क्षेत्रोें में सप्लाई
    0 चरस तस्करी में पूर्व में भी जा चुका है जेल

देहरादून। कुमाऊ मडंल के पहाड़ी क्षेत्रों से चरस लाकर उसे मैदानी क्षेत्रों मे सप्लाई करने वाले एक नशा तस्कर को एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स व कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लगभग 12 लाख की चरस बरामद हुई हेै। आरोपी शातिर किस्म का नशा तस्कर है जो पूर्व में भी जेल की हवा खा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (कुमाऊं यूनिट) को सूचना मिली कि कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र में कोई बड़ा नशा तस्कर भारी मात्रा में नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने कोतवाली हल्द्वानी पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में संयुक्त चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को हल्द्वानी डिग्री कॉलेज के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया। टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस पर उसे घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो 20 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम नारायण सिंह परगई पुत्र हरकिशन परगई निवासी ग्राम कुकना तहसील ओखेलकांडा थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल हाल निवासी जय दुर्गा कालोनी, दुर्गा सिटी सेंटर, हल्द्वानी बताया। बताया कि उसने यह चरस चम्पावत के नौलिया गांव से खरीदी थी, जिसको वह मैदानी क्षेत्रों मे ऊंचे दामों मे बेचने के लिए लाया था इससे पहले भी वह कई बार पहाड़ी क्षेत्र से चरस ला चुका है। आरोपी द्वारा बताया गया कि इससे पहले भी वो एक बार चरस तस्करी मे जेल जा चुका है। जमानत से छूटने के बाद कम समय मे ज्यादा पैसा कमाने के लालच मे उसने दुबारा से चरस तस्करी का काम शुरु कर दिया था। बहरहाल पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here