Home News Posts उत्तराखंड एक ही रात में चार दुकानों के शटर तोड लाखों की चोरी

एक ही रात में चार दुकानों के शटर तोड लाखों की चोरी

0
177

देहरादून। चोरों ने एक ही रात में चार दुकानों के शटर तोड वहां से लाखों रूपये का सामान व नगदी चोरी कर ली। जिससे व्यापारियों में काफी आव्रQोश दिखायी दे रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही इस घटना का व्यापार संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जब पाल संस के मालिक हर्मिदर चढडा, संगम साडी के आदेश जयसवाल, जिन्दल स्टोर के अनिरूद्ध जिंदल व 1313 स्टोर के हरमीत सिंह अपने दुकान पर पहुंचे तो दुकान खोलते ही उनके होश उड गये दुकानों में सारा सामान बिखरा हुआ था तथा अन्दर से नगदी व सामान गायब था। उन्होंने देखा कि चोरों ने उनकी छत से दरवाजे व शटर तोडकर दुकान के अन्दर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। एक ही रात मे ंचार दुकानों के शटर तोडकर चोरी की घटना को अंजाम देने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया और आनन फानन में शहर कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना से व्यापार संगठनों में आव्रQोश व्याप्त है। वहीं दून उघोग व्यापार मंडल, दून उघोग युवा व्यापार मंडल, पल्टन बाजार व्यापार मंडल ने आश्वासन दिया है कि वह पूरी तत्परता के साथ अपने व्यापारी भाइयो के साथ खड़े है और आश्वासन दिलाते है की शासन एवं प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द अपराधियों पर सख्त से सख्त करवाही की जाएगी और व्यापारियों को न्याय मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here