Home News Posts उत्तराखंड शार्प शूटर गिरफ्तार

शार्प शूटर गिरफ्तार

0
15
  • एक वर्ष पूर्व राजपुर में दिया था हत्या की घटना को अंजाम
  • प्रोपर्टी विवाद में सौतेले भाई ने ही दी थी शूटर को सुपारी
  • दो अन्य हत्यारोपी फरार, तलाश जारी

देहरादून। बीते वर्ष 26 मई को राजपुर क्षेत्र मेंं हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी कुख्यात शार्प शूटर है जिस पर करीब दो दर्जन के आस—पास संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज है। हत्या की यह सुपारी मृतक के सौतेले भाई द्वारा दी गयी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि बीते वर्ष 26 मई को जतिन कुमार निवासी जी.एम.एस. रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ममेरे भाई अजय बटेजा के निवास स्थान 58/1 कृष्णा विहार जाखन देहरादून में उनकी हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस को घटना में मुज्जफरनगर के शातिर अपराधी राजन उर्फ जैकी के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस द्वारा राजन के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुये उसे 19 मई को खालापार जनपद मुज्जफरनगर उ.प्र. से हिरासत में लेते हुये पूछताछ हेतु थाना राजपुर पर लाया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि 26 मई 2025 को उसने तकिये से गला दबाकर अजय भटेजा की हत्या की थी। बताया कि वह मृतक अजय बटेजा व उसके सौतेले भाई अमित बटेजा को पिछले कई वर्षों से जानता था। मृतक अजय भटेजा शराब पीने का आदी था, जिसके पास देहरादून व मसूरी मे कई सम्पतियाँ थी। दिनांक 23/05/25 को अमित बटेजा उसकोे अपने सौतेले भाई अजय बटेजा व अन्य दो महिलाओं के साथ अजय बटेजा का मसूरी स्थित कार्टेज दिखाने ले गया, इस दौरान अमित बटेजा द्वारा उसको बताया गया कि अजय बटेजा के पास जो सम्पति है उसमे उसके पिता का पैसा भी लगा हुआ है। उसके द्वारा कई बार अजय बटेजा को अपनी प्रोपर्टी/सम्पति मे से कुछ हिस्सा उसे देने को कहा गया लेकिन वह उसे सम्पत्ति में कोई हिस्सा न देकर सारा पैसा अय्याशी मे लूटा रहा है। इस दौरान अमित बटेजा ने उसको अजय बटेजा को रास्ते से हटाने तथा उसके एवज में जाखन स्थित प्रोपर्टी में से उसे आधा हिस्सा देने तथा नकुड सहारनपुर में हुये गोली काण्ड, जिसमे हत्यारोपी शामिल था,में उसका नाम न आने देने का ऑफर दिया गया, जिस पर हत्यारोपी यानी राजन अजय बटेजा की हत्या करने के लिये तैयार हो गया। बताया कि घटना को अंजाम देने के लिये वह 25 मई 2025 को अपनी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया के साथ अमित बटेजा से सहारनपुर मे मिला, जहां उनके द्वारा अजय बटेजा की हत्या की योजना बनायी। उसके पश्चात हत्यारोपी अपनी प्रेमिका, अमित बटेजा व अपने एक अन्य साथी नीरज, जिसे उक्त प्लॉन की कोई जानकारी नहीं थी, को साथ लेकर अपने एक अन्य दोस्त अक्षय, जिसको सहारनपुर मे गोली लगी थी तथा उसका इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा था, को देखने के बहाने देहरादून आये तथा रात्रि में चारों अजय बटेजा के जाखन स्थित घर में रूके, योजना के मुताबिक उसके द्वारा अपनी प्रेमिका जोया उर्फ उमेरा को अजय बटेजा के पास छोड दिया तथा खुद अपने अन्य साथियों के साथ मसूरी रोड स्थित शराब के ठेके में शराब लेने चला गया, जहां उनके द्वारा गाडी मे बैठकर शराब पी गयी तथा रात्रि करीब एक बजे योजना के मुताबिक आरोपी अकेले अजय बटेजा के घर पहुंचा तथा अमित बटेजा उसके साथी नीरज को बहाने से घर के बाहर से ही गाडी में बैठाकर अपने साथ ले गया। घर के अन्दर जाने के बाद हत्यारोपी द्वारा जोया का सहारा लेते हुये जानबूझकर अजय बटेजा को काफी शराब पिलायी तथा मौका देखकर तकिये से उसका का मुंह दबा दिया। नशा होने के कारण मृतक अजय बटेजा छटपटा नही पाया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी। घटना के बाद उसके द्वारा अजय बटेजा को पंखे पर लटकाने का प्रयास किया गया, जिससे हत्या की घटना को वह आत्महत्या का रूप दे सके, परन्तु जल्दबाजी में वह उसे पंखे से नही लटका पाया। इस दौरान उसकी नजर कमरे के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी, पकड़े जाने के डर से उसने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकाल कर अपने साथ ले गया। घटना के बाद वह आटो के माध्यम से अपनी प्रेमिका  के साथ आईएसबीटी पहुँचा तथा वहां से बस में बैठकर सहारनपुर चला गया। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी राजन हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। जिसके खिलाफ कई थानों में लगभग दो दर्जन लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन अपराधों के मुकदमें दर्ज हैै। मामले में अमित बटेजा व हुमेरा उर्फ जोया फरार है जिनकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here