दुबई में बुर्ज खलीफा के सामने अपने फैंस से मिलने पहुंचे शाहरुख खान

0
276


नई दिल्ली। सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक की सुर्खियों में हैं। फैंस के बीच जवान अभिनेता शाहरुख खान का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच जब शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान का ट्रेलर हुआ तो शाहरुख खान दुबई में बुर्ज खलीफा के सामने अपने फैंस से मिलने पहुंचे। इस दौरान अभिनेता से फैंस को खुश करने के लिए अपना सिग्रेचर पोज दिया तो हर तरफ शाहरुख के नाम का शोर सुनाई दिया।
इस वक्त तो सोशल मीडिया के जरिये शाहरुख खान फिल्म के प्रमोशन्स में लगे हुए हैं। साथ ही वो ओवरसीज भी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीत दिन बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। अब सोशल मीडिया पर दुबई में बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान के पहुंचने वाले कई सारे वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। एक वीडियो में वो बोट में बैठकर जाते दिख रहे हैं। वो फॉउंटेन के बीच से बुर्ज खलीफा तक का सफर तय कर रहे हैं। इस बीच जब शाहरुख खान ने अपना सिग्रेचर पोज दिया तो फैंस ने अभिनेता के नाम को जोर जोर से चिल्लाना शुरु कर दिया और अपने पसंदीदा अभिनेता पर जमकर प्यार लुटाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here