Home News Posts उत्तराखंड सनसनीखेजः परिवार ने पांच साल के बच्चे को गंगा में डुबोकर मार...

सनसनीखेजः परिवार ने पांच साल के बच्चे को गंगा में डुबोकर मार डाला

0
557

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के हर की पैड़ी क्षेत्र में आज दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक परिवार ने अपने ही पांच साल के बच्चे को गंगा में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने फिलहाल बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, घटना आज दोपहर की है। यहंा एक परिवार बच्चे को लेकर हरकी पैड़ी पर आया। बच्चे की मां के अलावा अन्य परिजन भी साथ थे। उन्होंने बच्चे को ब्रह्मकुंड में ले जाकर डुबो दिया। इतना ही नहीं उसे लगातार डुबोते रहे। आस—पास के लोगों ने जब यह देखा तो वहां अफरा—तफरी मच गई। बच्चे को तुरंत बाहर निकाला गया।
सूचना मिलने पर नगर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला, हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज संजीव चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। साथ में आए परिजनों को हिरासत में लेते हुए पूछताछ शुरू कर दी गई है। जिनसे पूछताछ के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here