देहरादून। आईटीबीपी मुख्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल को भारत—तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का अपर महानिदेशक बनाए जाने पर नई रैंक से अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर महानिदेशक, आईटीबीपी प्रवीण कुमार ने उन्हें रैंक पहनाई। आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे, समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।




