Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh यूपी में मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के घर की सुरक्षा बढ़ाई...

यूपी में मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

0
730

लखनऊ। अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा कई मंत्रियों के आवास की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कालिदास मार्ग पर मीडिया कर्मियों का भी जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। सुरक्षा का हवाला देकर ये रोक लगाई गई है। किसी भी मंत्री के आवास पर जाने पर रोक है। मीडियाकर्मी भी किसी भी मंत्री के आवास नहीं जा सकेंगे। कालिदास मार्ग पर केशव प्रसाद मौर्य, दयाशंकर सिंह, जितिन प्रसाद,धर्मवीर प्रजापति, सुरेश खन्ना,सूर्य प्रताप शाही,नंद गोपाल नंदी के आवास हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here