Home ताजा ख़बर शोपियां में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर किए तीन आतंकी

शोपियां में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर किए तीन आतंकी

0
1009

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बल आतंकवादियों का सफाया करने में जुटे हैं। मंगलवार सुबह से शोपियां जिले के शुकरू जंगलों में जम्पाथरी के आस-पास मुठभेड़ हुई । सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के केल्लर के शुकरू वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 3 लश्कर आतंकियों को मार गिराया है। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद केल्लर के जंगलों में व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। जैसे ही पुलिस और सेना की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के दौरान लश्कर के 3 आतंकवादी मारे गए, हालांकि आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है।
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में विशेष अभियान छेड़े हुए हैं। वहीं ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान स्थित टेरर कैंप तबाह होने के बाद से जम्मू कश्मीर में सैन्य अभियान ने भी तेजी रफ्तार पकड़ ली है।उधर, पहलगाम हमले से जुड़े आतंकियों की तलाश भी जारीहै। सुरक्षा बलों ने इन आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं और 20 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। सुरक्षाबलों की ओर से कश्मीर के स्थानीय लोगों से आतंकियों की तलाशी के लिए मदद ली जा रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here