देहरादून। स्कूटी चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी स्कूटी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली डालनवाला पर जितेन्द्र सिंह नेगी पुत्र आनन्द सिंह नेगी निवासी ग्राम धारकोट, पो. चोपड़ा, जिला रुद्रप्रयाग, हाल निवासी ओल्ड डालनवाला, करनपुर, देहरादून ने तहरीर देकर बताया कि उनके ओल्ड डालनवाला स्थित आवास के बाहर से उनकी स्कूटी को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोेरों की तलाश मे जुटी पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से बीती रात एक सूचना के आधार पर कॉन्वेंट रोड मजार के पास से दो लोगों को चुरायी गयी स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम मो. नईम पुत्र नवी बख्श निवासी धस्माना वाली गली करनपुर देहरादून व रमन सिंह पुत्र स्व. गुरमीत सिंह निवासी गुरुद्वारा रोड ओल्ड डालनवाला निकट वाल्मीकि मंदिर करनपुर थाना डालनवाला देहरादून बताया। पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।




