Home उत्तराखंड देहरादून साकेत कोर्ट के जज और उनकी पत्नी ने की आत्महत्या

साकेत कोर्ट के जज और उनकी पत्नी ने की आत्महत्या

0
897

नई दिल्ली। दिल्ली की एक कोर्ट के जज और उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। पूरी घटना शनिवार रात की है। जज दक्षिण दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि साकेत कोर्ट के जज अशोक बेनीवाल और उनकी पत्नी ने किन्हीं कारणों से आत्महत्या की है। जानकारी मिली है कि शनिवार को वह अपने भाई के यहां छतरपुर गए थे। उनके घर पर ही दंपती ने अपनी जान दे दी। आत्महत्या कैसे की यह जानकारी नहीं मिल पाई है। अशोक बेनीवाल के कुनबे में हैं कई जज प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पत्नी के साथ जान गंवाने वाले अशोक कुमार एक भाई और एक बहन भी जज हैं। सभी साकेत कोर्ट में जज अशोक बेनीवाल के चाचा जेपी नारायण भी साकेत कोर्ट में ही जज रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here