- दून की सड़कों पर जुगाड मालवाहक वाहनों की आयी बाढ़
देहरादून। राजधानी देहरादून की सड़कों पर जुगाड मालवाहक वाहनों की बाढ़ आ गयी है। प्रशासन व सम्बन्धित विभाग की शायद कार्यवाही तब होगी वह भी कुछ दिन के लिए,जब यह यमराज किसी की जान ले लेगा।
बता दें कि राजधानी देहरादून में बीते कई वर्षो से जाम व सड़क हादसों की बाढ़ सी आयी हुई है। सम्बन्धित विभाग व प्रशासन हर बार दावे करता है कि वह शहर से जाम व सड़क हादसों का यह क्रम जल्द ही दूर कर देगा। लेकिन वह अपने वायदों मेें कामयाब नही हो पा रहा है। ऐसा इसलिये है कि क्योंकि यातायात से सम्बन्धित विभाग अपने काम को सही व सूचारू ढंग से नही कर पा रहे है। जबकि इन विभागों के अधिकारी हर समय दावा करने से पीछे नहीं हटते है कि वह जल्द इन समस्याओं का समाधान कर देगें। सड़क हादसे कैसे हो सकते है इसका ताजा उदाहरण सड़क के बीचोबीच यह तस्वीर देखकर लगाया जा सकता है। जिसमें जुगाड़ वाहन बिना कागजो के सड़क पर लोडर वाहनो की तरह दौड़ रहे है।
बता दे कि यह वाहन कई चौराहों से होकर आया होगा लेकिन किसी ने इसको रोका नही। 2 मीटर के तथाकथित वाहन पर 6 मीटर की खतरनाक लोहा यही नही मोबाइल पर भी लगा ,जैसे ही अचानक रोकेगा, पीछे बाला वाहन इसमें समा जायेगा,यह स्थिति तब होगी जब आगे बाला अचानक रोकेगा तो वह इसमें समा जायेगा,इसका कुछ नही बिगड़गा। प्रशासन की समझ में यह कब आयेगा, सोचनीय सवाल है।




