Home News Posts उत्तराखंड 20 हजार का ईनामी लुटेरा गिरफ्तार

20 हजार का ईनामी लुटेरा गिरफ्तार

0
363

देहरादून। पे्रमनगर क्षेत्र में दो वर्ष पूर्व हुई लूट मामले में फरार चल रहे 20 हजार के ईनामी लुटेरे को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है जो तीन वर्ष पूर्व हरियाणा में हुई हत्या के मामले में भी फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीते रोज एसटीएफ की टीम द्वारा थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून लूट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी अमरजीत उर्फ अम्मु पुत्र गुलजार सिंह निवासी झंडी वाली गली, खैरपुर कालोनी, थाना सिविल लाईन जनपद सिरसा, हरियाणा को पंजाब के जनपद संगरूर की मुबारक महल कालोनी थाना सिटी संगरुर से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर रोड़ पर दिनांक 10 अगस्त, 2023 को 3 अज्ञात बदमाशों द्वारा राघव विहार, प्रेमनगर में रहने वाले राजेश सिंह से रात को मोटर साईकल लूट कर फरार हो गए थे। जिस सम्बन्ध में थाना प्रेमनगर में 3 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान एक आरोपी अमरजीत उर्फ अम्मु का नाम प्रकाश में आया था जो कि घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। जिस पर एसटीएफ की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद फरार चल रहे आरोपी अमरजीत उर्फ अम्मु पुत्र गुलजार सिंह निवासी झंडी वाली गली, खैरपुर कालोनी, थाना सिविल लाईन जनपद सिरसा, हरियाणा को संगरूर, पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अमरजीत उर्फ अम्मु द्वारा वर्ष 2022 मे हरियाणा के सिरसा जनपद सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर फरार हो गया था जिस सम्बन्ध में थाना सिरसा सिटी, हरियाणा में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। वहीं आरोपी राजस्थान में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here