आरजेडी विधायक नेहालुद्दीन का कबूलनामा, ‘अपनी रक्षा के लिए बम बना रहे थे मुस्लिम लड़के’

0
84


पटना। बिहार हिंसा की आग में निरंतर जल रहा है और राज्य के सीएम नीतीश कुमार पीड़ितों की सुरक्षा करने और उन्हें न्याय दिलाने की बजाए इफ्तार पार्टी करने में वयस्त हैं। वहीं, बिहार में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के बीच सासाराम में हुए बम ब्लास्ट को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन ने खुलेआम यह कबूल किया है कि मुस्लिम लड़के अपनी सुरक्षा के लिए बम बना रहे थे।
बता दें कि, रोहतास जिले के सासाराम में हुए बम धमाके को लेकर आरजेडी विधायक मोहम्मद नेहालुद्दीन का यह बड़ा कबूलनामा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेहालुद्दीन ने मुस्लिम युवकों द्वारा बम बनाने को सही ठहराया है। लालू यादव की पार्टी के विद्याक नेहालुद्दीन ने कहा है कि मरता क्या न करता। अपनी जान बचाने के लिए मुसलमानों के बच्चों को ये करना पड़ता है। वे अपनी सुरक्षा के लिए बम बना रहे थे। बता दें कि सासाराम में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद शनिवार (1 अप्रैल) को बम ब्लास्ट की खबर सामने आई थी। पुलिस ने जानकारी दी थी कि मकान के अहाते में बम बनाते वक़्त ब्लास्ट हो गया था। इस बम धमाके में 6 लोग जख्मी हो गए थे। जिसके बाद सभी को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों की गिरफ्तारी की भी बात कही थी।
बम ब्लास्ट की एक खबर सोमवार (3 अप्रैल) को भी सामने आई थी। हालाँकि बिहार पुलिस ने इसे ख़ारिज करते हुए कहा था कि वहां पटाखा फूटा है। पुलिस ने कहा था कि सुबह लगभग 5 बजे सासाराम थाना से 3 किमी की दूरी पर मोची टोला में मन्नौवर राईन के घर की बाहरी दीवार पर किसी अज्ञात शख्स ने पटाखा फोड़ा दिया। जिसके बाद वहाँ मौजूद लोगों में बम विस्फोट की अफवाह फैल गई। बता दें कि रामनवमी शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ और रोहतास जिले के सासाराम में हिंसा भड़क गई थी। कई जगहों पर आगजनी से लेकर गोलीबारी और बम धमाके तक की खबरें मीडिया में आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here