राम सिंह कैड़ा भाजपा में शामिल

0
849

अनिल बलूनी ने दी कैड़ा को बधाई

नई दिल्ली। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में विधिवत भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली। वह भले ही 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीते थे लेकिन वह पहले से ही भाजपा के एसोसिएट मेंबर थे।
उल्लेखनीय है कि राम सिंह कैड़ा के भाजपा में अपनी पत्नी कमलेश कैड़ा के साथ जाने की खबरें बीते कई दिनों से आ रही थी। राम सिंह कैड़ा आज दोपहर भाजपा मुख्यालय पहुंचे जहां भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हे भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि आदमी का मन वही लग सकता है जहां के लोगों से उसकी विचारधारा मेल खाती हो। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के चमत्कारिक व्यक्तित्व नेतृत्व के क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने चौतरफा विकास किया है। देश और दुनिया में उनके कामों की चर्चा होती है। इस अवसर पर अनिल बलूनी ने उन्हें बधाई दी।
2022 के चुनाव जैसे—जैसे नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे भाजपा निरंतर अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। इससे पूर्व धनोल्टी के निर्दलीय विधायक रहे प्रीतम सिंह पंवार और उत्तरकाशी पुरोला के विधायक राजकुमार भी भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। हालांकि भाजपा का कुनबा इन नेताओं के आने से बढ़ रहा है लेकिन इसके साथ ही जिन क्षेत्रों के विधायक भाजपा में शामिल हो रहे हैं उन विधानसभा क्षेत्रों के पुराने भाजपा नेताओं की नाराजगी भी सामने आ रही है जो सालों से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे थे तथा अब बाहर से आने वाले नेताओं के कारण उन्हें अपना राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ता दिख रहा है।

आप के विनोद कपरवाण भी भाजपा के साथ

देहरादून। राजनीतिक दलों में सेंधमारी का क्रम लगातार जारी है अब तक तीन विधायक भाजपा का दामन थाम चुके हैं व सूबे में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी को भी भाजपा ने बड़ा झटका दिया जब आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवान ने आप का दामन झटक कर भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली आज प्रदेश मुख्यालय में भाजपा नेता नरेश बंसल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर भाजपा के बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भटृ भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here