Home News Posts राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश

राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद आया होश

0
769

मुंबई। पिछले 15 दिनों से अपनी जिन्दगी की जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार आया है। इस खबर से उनके परिजन और उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली है। डॉक्टर्स की एक टीम उनके हर एक पल को मॉनिटरिंग कर रही है। हर किसी ने उनके लिए प्रार्थना की थी। हर किसी को ये उम्मीद थी कि राजू श्रीवास्तव जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हर कोई उनके सेहतमंद होने की दुआएं कर रहा है जिसके बाद अब राजू को आखिरकार होश आ गया है। डॉक्टर्स ने यह भी बताया कि राजू श्रीवास्तव की मानसिक स्थिति में सुधार लाने के लिए उन्हें अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई जा रही है। अमिताभ बच्चन के शोज और परफॉर्मेंस की वॉयस रिकॉर्डिंग राजू को सुनाई जा रही है। राजू के इलाज में डॉक्टर्स भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें बेस्ट ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। डॉक्टर्स की मेहनत और फैंस की दुआएं रंग ला रही हैं। जिसके बाद आखिरकार राजू श्रीवास्तव को 15 दिन बाद होश आ गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिन डॉक्टर्स ने बताया था की राजू के ब्रेन की तीन नसों में से एक नस अभी भी ब्लॉक है। इसका इलाज किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने बताया कि राजू के इलाज के लिए डॉक्टर्स न्यूरोफिजियोथेरेपी की मदद ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here