Home News Posts उत्तराखंड थूक जेहाद को लेकर होटल, ढाबों पर छापे

थूक जेहाद को लेकर होटल, ढाबों पर छापे

0
891

देहरादून। थूक जेहाद को लेकर पुलिस प्रशासन के होटल ढाबों पर छापे की कार्यवाही जारी है। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सख्त आदेश किये हैं कि किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जायेगा।
मसूरी में चाय में थूकने व दून के होटल में रोटी पर थूकने की घटनाएं सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए दोनों घटनाओं के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने प्रदेश के सभी जनपदों के एसएसपी को आदेश जारी कर दिये हैं।


डीजीपी ने आदेश दिये है कि वर्तमान में होटल, ढाबा और व्यवसायिक संस्थानों पर पेय एवं खाघ पदार्थो में थूकने की सम्बन्धित सोशल मीडिया में कतिपय घटनायें वायरल हो रही है। इस प्रकार की घटनाओं का सीधा सम्बन्ध स्वास्थ्य एवं खाघ विभाग से है किन्तु इन घटनाओं के फलस्वरूप कतिपय सामाजिक संगठनों द्वारा विरोध करने पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस कार्यवाही भी आवश्यक हो जाती है। डीजीपी ने निर्देश दिये कि होटल, ढाबा आदि व्यवसायिक संस्थानों में कार्यरत व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाये तथा इस प्रकार के व्यवसायिक संस्थानों में स्थित रसोईघरों में भी सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु व्यवसाय प्रबन्धकों को प्रोत्साहित किया जाये। खोखा रेडी आदि खुले स्थानों मं इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु स्थानीय अभिसूचना इकाई की भी मदद ली जाये। गश्त पैट्रोलिंग के समय भी इसका विशेष ध्यान रखा जाये। इसके साथ ही स्वास्थ्य एवं खाघ विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत, नगर परिषदों तथा स्थानीय व्यक्तियों से समन्वय कर जन—जागरूकता अभियान चलाया जाये। पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद आज पूरे जनपद में पुलिस द्वारा अपने—अपने क्षेत्र में पडने वाले होटल ढाबों में चैकिंग कर खाघ पदार्थ के सैपल के साथ ही सत्यापन अभियान चलाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here