Home News Posts उत्तराखंड देहरादून गोलीकांड पर भड़के राहुल गांधी, बोले ‘कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त’

देहरादून गोलीकांड पर भड़के राहुल गांधी, बोले ‘कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त’

0
108

देहरादून। राहुल गांधी ने देहरादून में मॉर्निंग वॉक के दौरान सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वी.के. जोशी की गोली लगने से हुई मौत पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हुई यह निर्मम हत्या उत्तराखंड की बिगड़ती कानून—व्यवस्था की साफ तस्वीर पेश करती है।
राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि जो लोग देश की सरहदों पर अपनी जान की बाजी लगाते हैं, वही आज अपने ही शहरों में सुरक्षित नहीं हैं। यह स्थिति बेहद चिंताजनक है और आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून—व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफलता दिखाई दे रही है, जिसे तुरंत सुधारने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here