Home News Posts उत्तराखंड बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

0
602

हरिद्वार। विघालय में बच्चों से मारपीट करने के मामले में एक प्राथमिक विघालय के प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक पर यह कार्यवाही अभिभावको की शिकायत पर बाल संरक्षण आयोग और शिक्षा विभाग की जांच के बाद की गयी है।
बता दें कि रुड़की ब्लॉक के सोलापुर गाडा स्थित राजकीय प्राथमिक विघालय में तैनात प्रधानाध्यापक मोहम्मद मोहसिन के खिलाफ विघालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने करीब 3 महीने पहले बाल संरक्षण आयोग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गयी थी। शिकायत में कहा गया था कि प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को पीटा जाता है। जांच में मामला सही पाये जाने के बाद विभाग द्वारा यह कार्यवाही की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here