Home News Posts उत्तराखंड प्रधानाचार्य की चाकू से गोद कर की हत्या !

प्रधानाचार्य की चाकू से गोद कर की हत्या !

0
34

बागेश्वर। प्रधानाचार्य की आज सुबह हत्या की जाने से शिक्षा जगत और पूरे क्षेत्र को डर का माहौल बना हुए है। स्कूल जाते समय हुए स्कूल के ही एक बाबू द्वारा प्रधानाचार्य की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या के कारणों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस घटना ने विघालयों में सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के बीच संभावित विवादों को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार आज सुबह बागेश्वर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शिक्षा जगत को झकझोर कर रख दिया। राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की स्कूल जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वारदात को विघालय के ही एक बाबू ने अंजाम दिया, जो पहले से रास्ते में घात लगाकर बैठा था।
जानकारी के अनुसार, सैंज निवासी 55 वर्षीय (कुछ प्रारंभिक सूचनाओं में 56 वर्ष) प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा रोजाना की तरह आज सुबह अपने विघालय के लिए निकले थे। वह मुख्य सड़क तक अपनी गाड़ी से पहुंचे और वहां से पैदल स्कूल की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान विघालय जाने वाले मार्ग पर पहले से मौजूद आरोपी बाबू ने अचानक उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमला इतना अचानक और घातक था कि प्रधानाचार्य को संभलने तक का मौका नहीं मिला। शरीर पर कई वार होने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा—तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here