नई दिल्ली। देश भर में आज ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं। ईद-उल-अजहा का त्योहार भारत में आज यानि 29 जून को मनाया जा रहा है। इस त्योहार का बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। इस अवसर पर देशभर में नमाज और कुर्बानी दी जा रही है। बकरीद का त्यौहार मुस्लमानों के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता हैं। बकरीद के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कर कहा, ‘ईद-उल-अज़हा की शुभकामनाएँ। यह दिन सभी के लिए सुख और समृद्धि लाए। यह हमारे समाज में एकजुटता और सद्भाव की भावना को भी कायम रखे। ईद मुबारक!’
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने बधाई संदेश में कहा, “इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।ईद-उज-जुहा प्रेम, त्याग और बलिदान का पवित्र त्योहार है। यह त्योहार हमें त्याग के मार्ग पर चलने और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता।” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ईद उल-अज़हा की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और सभी से समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव फैलाने की दिशा में काम करने का संकल्प लेने की बात कही थी।