Home News Posts उत्तराखंड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखण्ड पहुंची

0
274
  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया देहरादून में स्वागत


देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंची। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का देवभूमि उत्तराखंड आने पर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के ट्टरजत उत्सव’ के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति का आगमन समस्त उत्तराखंड वासियों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण है। जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, मंत्रीगण, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति आज हरिद्वार में पतंजलि विश्वविघालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हो रही हैं। दीक्षांत समारोह के बाद आज वह दून आएंगी और राष्ट्रपति निकेतन देहरादून में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ यहीं रात्रि विश्राम भी करेंगी। कल सोमवार को राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती पर आयोजित विशेष सत्र में शामिल होने के लिए देहरादून विधानसभा पहुंचेंगी। वह 11 से 12 बजे तक सदन में रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।
तीन नवम्बर को वह नैनीताल में राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक समारोह में शामिल होंगी। चार नवंबर को राष्ट्रपति कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा आश्रम जाएंगी। नई दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति नैनीताल में कुमाऊं विश्वविघालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here