Home News Posts उत्तराखंड टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत 15 गम्भीर घायल

टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत 15 गम्भीर घायल

0
333



नैनीताल। सड़क दुर्घटना में देर रात एक टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिर जाने से जहंा दो लोगो की मौत हो गयी वहीं 15 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलोे को अस्पताल पहुंचाया जहंा उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात 10.47 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आमपड़ाव के पास एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए चौकी ज्योलीकोट से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुची जहंा मौके पर भटृ भुटृा मोड़ के पास टेंपो ट्रैवलर लगभग 50 फीट गहरी खाई में गिरा हुआ पाया गया, जिसमें कई लोग घायल अवस्था में थे। जिस पर पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा घायलों को रेस्क्यू कर सुरक्षित सड़क पर लाया गया। जिन्हे चौकी ज्योलीकोट हाईवे पेट्रोल कार 108 एम्बुलेंस की सहायता से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी, चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी व सेंट्रल हॉस्पिटल, हल्द्वानी भिजवाया गया। जहंा उपचार के दौरान गौरव बंसल (26 वर्ष) निवासी बदरपुर, दिल्ली व सोनू कुमार (32 वर्ष) निवासी बरहेन गांव को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं घायलो के नाम अंशिका उम्र 21 वर्ष पुत्री अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, सोनिया उम्र 32 वर्ष पत्नी अजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, सुशांत उम्र 8 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, दिशा उम्र 5 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, निकिता उम्र 20 वर्ष पुत्री सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, श्वेता उम्र 25 वर्ष पत्नी विजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, पूर्वा उम्र 8 माह निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, यशी उम्र 2 वर्ष पुत्री अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, अजय अग्रवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, अनु अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, शिल्पी अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, हेमंत अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, श्रुति अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी हेमंत अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली, वंश अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली व विजय अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली बताये जा रहे है।
वहीं घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. देर रात अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल—चाल जाना। एसएसपी ने चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी ली एवं घायलों व परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here