Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh ‘यूपी में का बा’ गीत गाने वाली नेहा राठौर को पुलिस ने...

‘यूपी में का बा’ गीत गाने वाली नेहा राठौर को पुलिस ने भेजा नोटिस

0
577


कानपुर । उत्तर प्रदेश पुलिस ने ‘यूपी में का बा’ गीत गाने वाली नेहा राठौर को नोटिस भेजा है। बता दें कि पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले नेहा राठौर का यह गीत वायरल हो गया था। पुलिस ने नेहा राठौर को 7 बिंदुओं पर नोटिस भेजा है। उनसे 3 जवाब मांगे गए हैं। इस पर नेहा राठौर का कहना है कि यूपी पुलिस उन्हें डरा धमका रही है। कानपुर देहात के अकबरपुर पुलिस थाने के इंसपेक्टर ने नेहा राठौर को मंगलवार को नोटिस भेजा, जिसमें कहा गया कि ट्विटर पर पोस्ट किए गए उनके नवीनतम वीडियो ‘यूपी में का बा- सीजन 2’ ने ‘तनाव’ पैदा किया है। नोटिस में नेहा राठौड़ से पूछा गया है कि क्या वह वीडियो में खुद वहां थीं, क्या उन्होंने खुद उस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड किया है और क्या वह खुद अपने नाम से यूट्यूब और ट्विटर अकाउंट का इस्तेमाल करती हैं। नोटिस में यह भी पूछा गया कि क्या गाने के बोल उन्होंने खुद लिखे हैं और क्या उन्होंने इसमें तथ्यों की पुष्टि की है और क्या उन्हें गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों के समाज पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में पता है।
नेहा राठौर द्वारा 16 फरवरी को साझा किए गए एक मिनट नौ सेकंड के वीडियो में उन्होंने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना की और कानपुर देहात की उस घटना को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का उल्लेख किया, जिसमें दो महिलाओं ने कथित रूप से अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान खुद को आग लगा ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here