दिल्ली की नई मेयर बनीं `आप’ की शैली ओबेरॉय

0
152


नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी को उसका नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है।आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबरॉय ने मेयर पद का चुनाव जीता है। शैली ओबेरॉय दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से पार्षद हैं। 39 साल की शैली ओबेरॉय पेशे से प्रोफेसर हैं। शैली ओबेरॉय ने पीएचडी तक की पढ़ाई की हैं। वहीं पहली बार पार्षद चुनी गई हैं। शैली ओबेरॉय मात्र 269 वोटों से चुनाव जीती थीं। उन्होंने पटेल नगर विधानसभा के वार्ड नंबर 86 से बीजेपी की दीपाली कपूर को हराया था। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मतगणना शुरू हुई। करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई वोटिंग 2 घंटे से ज़्यादा वक्त तक चली। मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनित विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया। आम आदमी पार्टी के नेता सदन मुकेश गोयल के आग्रह पर अब मेयर चुनाव में समय बचाने के लिए दो बूथ में वोटिंग शुरु की गई थी।
इस जीत के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किय। उन्होंने लिखा- गुंडे हार गये, जनता जीत गयी। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। आम आदमी पार्टी की पहली मेयर शैली ओबरॉय को भी बहुत बहुत बधाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here