Home News Posts उत्तराखंड ग्राम बनारसी में पुलिस ने पीएसी के साथ निकाला फ्लैग मार्च

ग्राम बनारसी में पुलिस ने पीएसी के साथ निकाला फ्लैग मार्च

0
134

हरिद्वार। ग्राम बनारसी में दो पक्षों के बीच हुए मामले को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस ने पीएसी के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला गया है। शांति व्यवस्था के मद्देनजर दोनो पक्षो के 118 व्यक्तियों के खिलाफ धारा—126/135 बी.एन.एस.एस. के अन्तर्गत कार्रवाई की गयी है।
बता दें कि बीती एक फरवरी को ग्राम बनारसी में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जिसके मद्देनजर वहां तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई थी। मामले में कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में दो पक्षो के मध्य हुए प्रकरण के दृष्टिगत शांति व्यवस्था/कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आज थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा पी.ए.सी के साथ मिलकर ग्राम बनारसी में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगो से शांति व्यवस्था बनाए रखने व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनो पक्षो के 118 व्यक्तियों के खिलाफ धारा—126/135 बी.एन.एस.एस. के अन्तर्गत कार्रवाई की रिपोर्ट उप जिला मजिस्ट्रेट भगवानपुर को प्रेषित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here