Home News Posts उत्तराखंड अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिला को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

0
735

देहरादून। अकेले रह रही वृद्ध महिला की तबियत खराब होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आज सुबह लगभग सात बजे थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन को सूचना प्राप्त हुई टर्नर रोड 3 में एक सीनियर सिटीजन महिला अकेली रहती है, जिनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब है, जिनको अस्पताल ले जाने के लिये एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। इस सूचना पर तत्काल थाना क्लेमेंनटाउन से पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया तथा 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया गया। मौके पर पुलिस कर्मियों द्वारा वृद्ध महिला को थाने की गाड़ी में बैठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि इसी बीच मौके पर एम्बुलेंस पहुँचने पर बुजुर्ग महिला को एंबुलेंस से वेलमेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में बुजुर्ग महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है, महिला की तबीयत के संबंध में भी जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि महिला का शुगर लेवल बहुत नीचे आ गया था, जिनकी स्थिति अभी सामान्य है। महिला की पुत्री ऑस्ट्रेलिया में रहती है, जिसे पुलिस द्वारा सूचित किया गया है, वह भी जल्द पहुंच रही हैं। एसएसपी अजय सिंह ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास रहने वाले अकेले सीनियर सिटीजन्स की किसी भी परेशानी पर तत्काल नजदीकी थाना एवं चौकी को सूचित करें। देहरादून पुलिस सीनियर सिटीजन्स की हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here