Home ताजा ख़बर पीएम मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

0
85

मालदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन हावड़ा (पश्चिम बंगाल) और कामाख्या (असम) के बीच चलेगी। वंदे भारत के अलावा पीएम मोदी कल यानी 18 जनवरी को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये ट्रेनें उत्तर बंगाल और उत्तर-पूर्व को दक्षिण भारत से जोड़ेंगी।
यह देश की पहली स्लीपर वंदे सेमी-हाई स्पीड ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा को तेज, आरामदायक और सुरक्षित बनाएगी। यह ट्रेन भारतीय रेलवे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, यह राजधानी एक्सप्रेस जैसी पुरानी ट्रेनों का आधुनिक विकल्प बनेगी। उद्घाटन के बाद नियमित सेवाएं जल्द शुरू होंगी। 2026 में कुल 12 ऐसी ट्रेनें लॉन्च होने वाली हैं।
यह नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बहुत आधुनिक है। इसमें कुल 16 कोच हैं। यह एक बार में 823 यात्रियों को ले जा सकती है। यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। इससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित की गई है। यह पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन यात्रियों को किफायती किराए पर हवाई जहाज जैसी यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। इससे लंबी दूरी की यात्राएं तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनेंगी।
अगर रफ्तार की बात करें तो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जबकि सामान्य परिचालन में यह करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इस ट्रेन में यात्रियों को कई प्रीमियम सुविधाएं भी मिलेंगी। सफर के दौरान हाई क्वालिटी कंबल, कवर और एडवांस्ड बेडरोल दिए जाएंगे। साथ ही यात्रियों के लिए कैटरिंग सर्विस भी उपलब्ध होगी, जिससे खाने-पीने की सुविधा रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here