देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पुलिस ने डीएवी कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया।
परेड ग्राउंड में आज प्रधानमंत्री की रैली का विरोध करने के लिए एनएसयूआई ने विरोध करने का निर्णय लिया था। जिसके चलते एनएसयूआई कार्यकर्ता सुबह के समय डीएवी पीजी कॉलेज के समीप एकत्र हुए और वहां से विरोध रैली निकालने लगे तो पुलिस ने उनको घेर लिया।
इस दौरान पुलिस कर्मियों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच जम कर नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले कर गाड़ी में बैठा दिया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के देहरादून आगमन और रैली को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है।



