बाजपुर। एक जनसभा में शामिल होने के लिए जाते पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता यशपाल आर्य व उनके पुत्र पर हमला किया गया है। हमला करने वालों ने किसान यूनियन का झंडा लगाया हुआ था। वहीं इस दौरान समर्थकों ने बीच बचाव कर दोनों कांग्रेस नेताओं को थाने तक पहुंचाया। जिसके बाद वे समर्थकों संग थाने में ही धरने पर बैठ गये। पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा पर हमले का आरोप लगाया गया है।
आज बाजपुर में एक जनसभा जा रहे कांग्रेस नेता यशपाल आर्य व संजीव आर्य के काफिले को रास्ते में रोक दिया गया। आरोप लगाया जा रहा है कि इस दौरान उनके साथ धक्का—मुक्की भी की गई। बताया जा रहा है कि काफिला रोकने वाले किसान यूनियन का झंडा लगाए हुए थे। इन लोगों ने आर्य के काफिले को काले झंडे भी दिखाए।



