कीव। यूक्रेन ने राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या की कोशिश को नाकाम कर दिया है। यूक्रेनी सुरक्षा सेवा (एसबीयू) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की सहित अन्य वरिष्ठ यूक्रेनी अफसरों की हत्या की साजिश में शामिल 2 यूक्रेनी सुरक्षा अधिकारियोंको हिरासत में लिया है। एसबीयू ने कहा कि वे रूसी राज्य सुरक्षा सेवा (एफएसबी) से संबंधित एजेंटों के नेटवर्क का हिस्सा थे। वे जेलेंस्की का अपहरण और हत्या करने के लिए उनके राष्ट्रपति के अधीन काम करने वाले बॉडीगार्ड की तलाश में जुटे थे। लोकसभा चुनाव 2024 संसदीय क्षेत्र | प्रत्याशी | चुनाव तिथियां इन दोनों अधिकारियों पर राजद्रोह का केस लगाया गया है। एक पर आतंकवादी कार्रवाई में शामिल होने का भी आरोप लगा है। दावा है कि दोनों आरोपियों को रूस से पैसे और हथियार मिले थे। एजेंसी ने कहा कि ये दोनों कर्नल राष्ट्रपति के अलावा सैन्य खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव और एसबीयू प्रमुख वासिल माल्युक को मारने की योजना पर काम कर रहे थे। हिरासत में लिए गए इन अफसरों के बारे में कहा गया है कि इन्हें फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से पहले ये भर्ती हुए थे। इन्होंने सैन्य खुफिया प्रमुख बुडानोव को ईस्टर त्यौहार से पहले मारने की योजना बनाई थी।