Home News Posts उत्तराखंड पत्रकारों की पेंशन वृद्धि का शासनादेश जारीः धामी

पत्रकारों की पेंशन वृद्धि का शासनादेश जारीः धामी

0
502

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पत्रकारों की पेंशन वृद्धि सहित दो मांगों का शासनादेश जारी कर दिया गया है।
आज यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब की डायरेक्टरी/स्मारिका का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन करते हुए कहा कि पत्रकारों की पेंशन वृद्धि समेत दो मांगों पर पूर्व घोषणानुरूप शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के बहुउद्देशीय भवन निर्माण भी जल्द कराया जाएगा। उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अपने सरकारी आवास में आयोजित सादे कार्यक्रम में डायरेक्टरी/स्मारिका विमोचित की। क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि क्लब की अर्द्धवार्षिक स्मारिका को नई विधानसभा के गठन के मद्देनजर सरकार, विधायकों व पत्रकारों समेत महत्वपूर्ण फोन नंबर्स को शामिल करते हुए बहुपयोगी डायरेक्टरी का स्वरूप दिया गया है। इसमें उत्तराखंड और इसके जनपदों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाें, तीज त्योहारों व क्लब की गतिविधियों आदि को भी शामिल किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए जल्द ही तिथि निर्धारित करने की बात कही। इस मौके पर महामंत्री ओपी बेंजवाल, स्मारिका के संपादक दिनेश कुकरेती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, नवीन थलेड़ी, चेतन गुरूंग, देवेन्द्र सती, भूपेन्द्र कण्डारी व प्रेस क्लब मसूरी के पूर्व अध्यक्ष शूरवीर भंडारी, हरीश कोठारी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here